अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का आज राजस्थान दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

On: May 22, 2025 1:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi गुरुवार, 22 मई को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। सबसे पहले वह बीकानेर जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध: PM Modi

इसके अलावा, PM Modi सुबह करीब 11 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वह 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे और पलाना में एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

राजस्थान दौरे को लेकर PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजस्थान के अपने दौरे में कई और परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सुअवसर मिलेगा। इनमें अनेक सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनसे जहां आवाजाही की सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारे डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और मजबूती मिलेगी।”

PM Modi बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

वहीं एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारतीय रेल के लिए कल का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने जा रहा है। राजस्थान के बीकानेर में सुबह करीब 11.30 बजे अब तक रिडेवलप किए गए 100 से ज्यादा अमृत स्टेशनों के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इनसे देशवासियों के लिए रेल का सफर और आसान होने वाला है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!