अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा : PM Modi

On: April 6, 2025 8:27 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

कोलंबो। PM Modi श्रीलंका के दौरे पर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ श्रीलंका के लोगों के विकास में भारत के निरंतर समर्थन पर जोर दिया।

PM Modi ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, रामेश्वरम में करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रमुख परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है, जिनसे श्रीलंका के अधिकांश लोगों को लाभ होगा। भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा।”

पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कोलंबो में एक व्यस्त दिन, जिसमें राष्ट्रपति दिसानायके से बातचीत, कई बैठकें और आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करना शामिल है।”

PM Modi भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित

वीडियो में PM Modi ने कहा कि भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है। अपने लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आज श्रीलंका को वापस प्रगति के पथ पर देखकर हर्ष महसूस कर रहा हूं। भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

PM Modi ने राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किए जाने को “गौरव की बात” बताते हुए एक्स पर लिखा, “यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। भारत ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को अपनाया है। हम अपने साझेदार देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं।”

हमारी पड़ोसी फर्स्ट नीति और विजन महासागर दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम अपनी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!