अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

pm आवास की चाबी देते हुए भाजपा सांसद ने पूछा- किसी ने पैसे तो नहीं लिए, लाभार्थी बोली- हां लिए हैं 30 हजार

On: January 20, 2024 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं।उसावां नगर पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का एक वीडियो तीन दिन बाद वायरल हुआ है। इसमें एक महिला ने सांसद से pm आवास के नाम पर 30 हजार रुपये लेने की शिकायत की। सांसद के निर्देश पर डूडा के परियोजना अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।

pm सरकारी योजनाओं में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी पोल एक महिला लाभार्थी ने आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने खोली।

दरअसल, आंवला संसदीय क्षेत्र में आने उसावां में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उस दौरान सांसद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियों का वितरण किया गया।Ducati Diavel V4 के डिज़ाइन के दीवाने हुए लोग, जानिए एडवांस फीचर्स

 

उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बुजुर्ग महिला शारदा को भी pm आवास योजना के तहत लाभ मिला है।

आंवला से भाजपा सांसद ने मंच पर शारदा को pm आवास की चाबी सौंपी। उनसे पूछा कि किसी ने पैसे तो नहीं लिए। इस पर बुजुर्ग शारदा सिर हिलाते हुए कहती हैं कि हां लिए हैं, 30 हजार रुपये। भाजपा सांसद और लाभार्थी की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें

खुले मंच पर शारदा ने सांसद के सामने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो सभी लोग हंसने लगे थे।

इस पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने टोकते हुए कहा कि यह गंभीर मसला है। इसको दिखवाइए। भाजपा सांसद ने परियोजना अधिकारी डूडा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीओ डूडा देवेश सिंह ने कहा कि उसावां में कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने pm आवास के नाम पर रुपये लिए जाने की बात कही है। सांसद ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर उससे उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!