अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pilibhit news:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल

On: March 7, 2024 7:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Pilibhit news पालिका का अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल आदि के रखे प्रस्ताव ब्रह्मचारी घाट सौंदर्यीकरण व 25 नालों के निर्माण का आभार जताया

Pilibhit news पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली और पीलीभीत नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की। कई नए प्रस्ताव दिए। आस्था के केंद्र ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। नगर में 25 नालों के बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

Pilibhit news प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले सौंदर्यीकरण के संबंध में जानकारी दी। बताया कि ब्रह्मचारी घाट जनपद के प्रमुख आस्था के केंद्र में से एक है। यहां पर देवहा और खकरा नदी का संगम होता है। प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पर जब घाट के निर्माण के साथ ही विभिन्न कार्य हो जाएंगे तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। शहर में एक मनोरम स्थल बन जाएगा।

 

 

Pilibhit news जानवरों को भोजन की व्यवस्था होगी और पशुओं के सड़क पर विचरण करने से होने वाली समस्याओं से नागरिकों को भी निजात मिलेगी।

डॉ आस्था ने शहर में नगर पालिका का अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल, नेहरू पार्क आदि के विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। बताया कि मुख्यमंत्री ने कई प्रस्ताव पर सहमति जताई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देने के लिए कहा है। पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी प्रेरणा से नगर पालिका की बनाई जा रही कान्हा गौशाला का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर में घूमते बेसहारा जानवरों को आश्रय मिलेगा।

जानवरों को भोजन की व्यवस्था होगी और पशुओं के सड़क पर विचरण करने से होने वाली समस्याओं से नागरिकों को भी निजात मिलेगी।

 

आप मुझे ताकत दो मैं आपकी ताकत बनूंगा:- मुख्य अतिथि सलीम इकबाल शेरवानी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!