नई दिल्ली। Parliament : ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने वाले विधेयक पर संसद की मुहर लगने के बाद ऐसे एप्स ने अपने प्लेटफार्मों पर मनी गेम्स बंद करना शुरू कर दिया है। इनमें मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) और जुपी शामिल हैं।
अब नहीं चलेगा पैसों का खेल! ऑनलाइन गेमिंग बिल Parliament से पारित, कल लोकसभा में किया गया था पेश
Parliament एप्स ने अपने प्लेटफार्मों पर मनी गेम्स बंद करना शुरू कर दिया
जल्द ही ड्रीम-11, माई11 सर्किल, पोकरबाजी और रमी सर्किल जैसे फैंटेसी और कार्ड गेमिंग एप्स भी अपने प्लेटफार्मों पर मनी गेमिंग बंद कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नए कानून के अमल में आने से देश के 3.8 अरब डॉलर के ऑनलाइनगेमिंग उद्योग को झटका लग सकता है।

