fbpx

Panjab news:भगवंत मान सरकार बड़ी समस्याओं का अब आउट ऑफ बॉक्‍स हल करेगी।

Panjab news पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार बड़ी समस्याओं का अब आउट ऑफ बॉक्‍स हल करेगी। नशा सबसे बड़ी समस्या है और इसका क्राइम से सीधा संबंध है। जो थोड़े नशे के साथ पकड़े जाते हैं उन्हें जेल भेजने की बजाय स्वास्थ्य विभाग के नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज दिया जाएगा

 

Panjab news जो बड़े तस्कर पकड़े जाएंगे उनकी संपत्तियां जब्त होंगी और वो जेल जाएंगे।

रूपनगर में सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि मैं इसलिए राजनीति में आया हूं कि नशों को जड़ से खत्म कर सकूं।  जो बड़े तस्कर पकड़े जाएंगे उनकी संपत्तियां जब्त होंगी और वो जेल जाएंगे।

 

 

Panjab newsकनाडा में मेरीजुआना को कानूनी किया गया।

बार.बार अफीम की खेती को पंजाब में कानूनी करने के उठ रहे मुद्दे पर डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि चीन ऐसा एक्सपेरीमेंट कर चुका है। कनाडा में मेरीजुआना को कानूनी किया गया। लेकिन इसके विपरीत नतीजे सामने आ रहे हैं। विद्यार्थी परीक्षाओं से पहले तनाव में होते हैं और तनाव को दूर करने के लिए वो मेरीजुआना की दुकानों पर जा रहे हैं और इसका बड़े स्तर पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

Chief Minister Bhagwant Mann ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के एक सप्ताह के भीतर उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाए

Leave a Comment