fbpx

Panjab news:मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक फिर से तबीयत बिगडी

Panjab मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीएम मान को फिलहाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 Panjab news:पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान

Panjab अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है

आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Panjab सीएम मान की तबीयत के बारे में जानने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के जल्द. जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल सीएम मान की तबीयत ठीक है और कुछ जरूरी जांच के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Panjab news:मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक फिर से तबीयत बिगडी
 मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक फिर से तबीयत बिगडी

कुछ दिन पहले Panjab मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी।

दरअसल सीएम मान आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम के जमानत के बाद उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

हालांकि दिल्ली से लौटते वक्त इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद सीएम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Comment