Panipat news-पानीपत : बड़ी खबर सामने आ रही है कि टटीरी सांग विवाद मामले में रैपर सिंगर बादशाह हरियाणा महिला आयोग के समन पर आज पानीपत नहीं पहुंचे। बादशाह ने अपना वकील भेजा। महिला आयोग चैयरपर्सन रेणु भाटिया ने वकील से मुलाकात नहीं की। रेणु भाटिया ने बादशाह को 3 बजे तक पहुंचने का समय दिया।
वकील ने कहा कि हमें महिला आयोग की तरफ से समय मिला है। उन्होंने कहा कि बादशाह भी हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं, गलती सबसे होती है हमसे भी हो सकती है। हमने इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड किया है।
शिकायतकर्ता सविता आर्य ने कहा कि रेनू भाटिया ने बादशाह के वकील को कहा कि हमें आपसे नहीं मिलना 3:00 बजे तक बादशाह को पेश किया जाए। अपने घर होगा बादशाह। यहां महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा। शिकायतकर्ता सविता आर्य ने कहा कि चेयरपर्सन ने कहा था कि बादशाह अगर 3:00 बजे तक पेश हो जाएगा तो यह विवाद निपट सकता है नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

