अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panipat news-हादसे में गई परिवार में इकलौते कमाने वाले की जान

On: February 10, 2026 3:20 PM
Follow Us:
Panipat news
---Advertisement---

Panipat news-पानीपत । गढ़ी बेसिक गांव के पास ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की वजह से भीषण हादसा हो गया, हादसे में पिकअप ड्राइवर के मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में बैठा एक अन्य युवक घायल बताए जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय ड्राइवर कुम्मत अपनी पिकअप गाड़ी से पानीपत से अपने गांव गढ़ी बेसिक जा रहा था। रास्ते में लिफ्ट लेकर एक अन्य युवक भी गाड़ी में बैठ गया। गांव गढ़ी बेसिक से महज 100 मीटर पहले ही कुम्मत की गाड़ी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाला कुम्मत परिवार में कमाने वाला एकलौता था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!