अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistani MP ने नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को बताया ‘बुजदिल’, बोले – पीएम मोदी का नाम तक न ले सके आप

On: May 9, 2025 10:40 PM
Follow Us:
Pakistani MP
---Advertisement---

इस्लामाबाद । Pakistani MP : पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को किए गए हमले का भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान की संसद में भी दिखाई देने लगा है। एक Pakistani MP ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ही ‘बुजदिल’ बता दिया है।

Pakistani citizens को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Pakistani MP  शाहिद अहमद खट्टक ने नेशनल असेंबली में कहा, “भारत के रुख पर उनका (पीएम शहबाज शरीफ) कोई बयान नहीं आया है। मुझे टीपू सुल्तान का वो बयान याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक लश्कर का सरदार शेर हो और उसके साथ गीदड़ हों, तो वो शेरों की तरह लड़ते हैं। लेकिन, अगर शेरों के लश्कर का सरदार गीदड़ हो, तो वो लड़ नहीं सकते और जंग हार जाते हैं।”
Pakistani MP ने आगे कहा, “इस वक्त बॉर्डर पर खड़ा हमारा फौजी ये उम्मीद रखता है कि हमारा नेता, जो हमारा चेहरा है, जो हमारी ताकत का आइना है, वो सियासी तौर पर भी उतना ही दमदार हो। वो दुश्मन से मुकाबला करने की हिम्मत रखें, लेकिन जब आपका वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ) बुजदिल हो और वो मोदी का नाम तक न ले पाए, तो आप सीमा पर लड़ने वाले जवान को क्या संदेश दे रहे हैं?”

गुरुवार को ही एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के एक सदस्य और सेना के पूर्व मेजर ताहिर इकबाल अपनी बात रखते हुए रो पड़े थे।

Pakistani MP  हमारा फौजी ये उम्मीद रखता है कि हमारा नेता, जो हमारा चेहरा है, जो हमारी ताकत का आइना है

पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा था, “हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें। इस मुल्क की रक्षा करें।” ताहिर इकबाल ने कहा था कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है। अब वही इसकी हिफाजत करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!