अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान, एक अरब रुपये से होगा मंदिरों, गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार

On: February 24, 2025 6:52 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

लाहौर: Pakistan सरकार ने देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एक अरब Pakistan रुपये की लागत से एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया है। यह निर्णय यहां ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) की बैठक में शनिवार को इसके प्रमुख सैयद अतउर रहमान की अध्यक्षता में लिया गया। रहमान ने कहा, ‘‘मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सजाया जाएगा

एक अरब पाकिस्तानी रुपये के बजट से विकास कार्य किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल पर खासा धन खर्च किया जा रहा है। रहमान ने यह भी कहा कि ईटीपीबी को इस वर्ष एक अरब रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में देश भर से हिंदू और सिख समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

Pakistan के “सद्भावना” वाले बयान पर भारत ने लगाई रोक

Pakistan

 

Pakistan लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की गई ऐसी जमीनों को विकास के लिए देने से विभाग का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा

ईटीपीबी विकास योजना में संशोधन की आवश्यकता के बारे में अपनी बात रख रहे बोर्ड सचिव फरीद इकबाल ने सदस्यों को बताया कि विभाग की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योजना में बदलाव करने के बाद अब ट्रस्ट की संपत्तियों को विकास के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की गई ऐसी जमीनों को विकास के लिए देने से विभाग का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।” बैठक में विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारों में विकास और जीर्णोद्धार कार्यों तथा ‘परियोजना प्रबंधन इकाई करतारपुर कॉरिडोर’ में परिचालन कार्यों के लिए एक परियोजना निदेशक को नियुक्त करने का भी फैसला किया गया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!