अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam attack में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान की क्यों हो रही चर्चा

On: May 3, 2025 10:26 AM
Follow Us:
Pahalgam attack
---Advertisement---

नई दिल्ली। 22 अप्रैल को Pahalgam attack में भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हो गए थे। इस त्रासदी के बीच, विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल का शांति और सौहार्द्र की अपील वाला बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। अब इस पर भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल लक्ष्मी नारायण रामदास की पत्नी ललिता रामदास ने उन्हें एक मार्मिक पत्र लिखकर उनकी सराहना की है।

आतंक का नेटवर्क : Pahalgam attack से फिर उजागर हुए हमास-पाक संबंध

हालांकि हिमांशी के बयान पर कुछ कट्टरपंथी लोग उनकी आलोचना और ट्रोल कर रहे हैं। 1 मई को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 27वां जन्मदिन था। इस अवसर पर उनके परिवार ने उनकी याद में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में हिमांशी नरवाल ने कहा, “हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं।

Pahalgam attack जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए

हम शांति चाहते हैं और केवल शांति। बेशक, हम न्याय चाहते हैं, जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।” हिमांशी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जहां कई लोगों ने उनकी इंसानियत और संवेदनशीलता की प्रशंसा की, वहीं कुछ ने आलोचना भी की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!