जम्मू। जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की दिशा में बड़ी प्रगति करते हुए हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी कर दिए हैं। ये स्केच घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के आधार पर तैयार किए गए हैं।
Pahalgam आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी
Pahalgam में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।
अमित शाह श्रीनगर में Pahalgam हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में Pahalgam हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। शाह अब बैसरन घाटी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

