अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Padmabhushan Ustad Rashid Hussain:पद्मभूषण उस्ताद राशिद हुसैन को किया सुपुर्द-ए-खाक,कोलकाता में हुआ था निधन

On: January 12, 2024 9:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Padmabhushan Ustad Rashid Hussainसहसवान।रामपुर घराने के शास्त्रीय गायक बदायूं के मूल निवासी उस्ताद राशिद खान का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया था। वह काफी समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। उनके शव को बदायूं लाकर बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

अपने पुलिस स्टेशन को जानें एक क्लिक पर

Padmabhushan Ustad Rashid Hussain राशिद खां करीब 40 साल पहले कोलकता में जाकर बस गए थे।

वह मूल रूप से बदायूं के कबूलपुरा के निवासी थे। यहां उनका पैतृक आवास है और यहीं उनका जन्म हुआ। राशिद खान के नाना सहसवान रामपुर घराने के पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान थे। इन्हीं से उन्होंने छह साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ली। करीब 10 साल की उम्र में ही वह उस्ताद निसार खान के साथ कोलकाता चले गए थे और वहीं आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी में संगीत की तालीम ली।

 

Padmabhushan Ustad Rashid Hussain  राशिद खान की गिनती देश के प्रतिष्ठित गायकों के रूप में की जाती है।

Padmabhushan Ustad Rashid Hussain
Padmabhushan Ustad Rashid Hussain

उन्हें साल 2006 में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। साल 2022 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका शव बदायूं आया। यहां सभी ने उनका दीदार किया। इसके बाद दोपहर में छोटे सरकारी की जियारत के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत रामपुर सहसवान घराने के कई गायक मौजूद रहे।

 

dm badaun:ओवरलोड वाहनों पर की जाए कार्यवाही, ब्लैक स्पॉट पर कराएं सुधारात्मक कार्य

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!