Oppo F25 Powerful स्मार्टफोन जानिए कब होगा भारत में लांच

Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी आज, यानी 29 फरवरी को इसे लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले, इसके बॉक्स प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जैसी डिटेल्स लीक हो गई हैं। फोन में 6.7 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। कंपनी ने इसे “बॉर्डरलेस डिस्प्ले” कहकर टीज किया है, यानी इसमें बेजल लगभग न के बराबर रहेंगे। 5000mAh की बड़ी बैटरी इसमें बताई जा रही है। Android 14 और 2TB तक स्टोरेज जैसे धांसू फीचर्स के साथ फोन लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में आया लेटेस्ट लीक क्या खुलासा करता है।

Oppo

 

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

 

Oppo F25 प्रो 5जी आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है। लेकिन अधिकारिक लॉन्च से पहले फोन का रिटेल बॉक्स, प्राइस, स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ये डिटेल्स सामने आए हैं। पोस्ट कहता है कि फोन में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। यह एक 2.5D फ्लैट पैनल बताया गया है।

Oppo

 

 

Oppo फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंडेबल बताया गया है। Android 14 ओएस के साथ यह फोन ColorOS 14.0 की स्किन पर रन करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। कलर ऑप्शंस में Lava Red और Ocean Blue देखने को मिलेंगे।

Oppo

 

 

 

Oppo F25 प्रो 5जी बैटरी कैपेसिटी के मामले में 5000mAh क्षमता के साथ आएगा। फोन के साथ 67W SUPERVOOC चार्जिंग फीचर भी है। साथ में IP65 रेटिंग भी है। इसके डाइमेंशन 16.16×7.47×0.75 सेंटीमीटर हैं। फोन केवल 177 ग्राम वजन का बताया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक इसका प्राइस 28,999 रुपये है जो कि बॉक्स पर मेंशन बताया गया है। कुछ ही देर में फोन का लॉन्च इवेंट शुरू होने वाला है।

 

 

Oppo F25 Pro 5G Full Specification

 

MOTOROLA के इस धांसू 5G स्मार्टफोन में मिल रहा कमाल का कैमरा, जानिए दमदार फीचर्स और कीमत

 

 

Leave a Comment