नई दिल्ली। Operation Sindoor : भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2025’ उलानबटार में 31 मई से शुरू हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना का यह पहला अंतरराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि चीन से अच्छे रिश्ते होने के बावजूद भारत से अपने मैत्रीपूर्ण तथा रणनीतिक संबंधों को मंगोलिया बेहद अहम मानता है।
‘Operation Sindoor’ में एस-400 के प्रदर्शन को देखने के बाद आगे की खरीद पर चर्चा चल रही : रूसी राजदूत
भारत का भरोसेमंद साथी मंगोलिया
भारत के कई निकटस्थ पड़ोसी देशों से उतार-चढ़ाव के संबंधों के बीच मंगोलिया एशिया में भारत का एक भरोसेमंद सामरिक तथा आर्थिक सहयोगी है। भारत-मंगोलिया के बीच रिश्तों की प्रगाढ़ता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का यह 17वां संस्करण है।
Operation Sindoor : इसमें भाग लेने वाले दोनों सैनिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं
मंगोलिया की राजधानी उलानबटार स्थित विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में संयुक्त अभ्यास शुरू होने के मौके पर वहां स्थित भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे और मंगोलियाई की ओर से मेजर जनरल लखगवासुरेन गनसेलम सहित ने इसमें भाग लेने वाले दोनों सैनिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि यह अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अधिक सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देगा।

