fbpx

सहसवान नगर के राजकीय परिवहन निगम स्टेशन से दो माह में आधा दर्जन स्थानो पर बसों का संचालन प्रारंभ:- सेवा प्रबंधक धन जी

सहसवान नगर के राजकीय परिवहन निगम स्टेशन से दो माह में आधा दर्जन स्थानो पर बसों का संचालन प्रारंभ:- सेवा प्रबंधक धन जी

सहसवान।राजकीय परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक धनजी ने कहा की एक लंबे समय से खंडर बन चुके राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन सहसवान का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए कार्यदाई संस्था का शासन द्वारा चयन कर लिया गया है जिसमें दो माह में कार्यदाई संस्था अपना निर्माण कार्य पूर्ण कर देगी उन्होंने कहा की शासन द्वारा सर्वप्रथम कार्यदाई संस्था द्वारा चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।तत्पश्चात भवन का जीर्णोद्धार कार्य करते हुए प्लेटफार्म को दुरस्त किया जाएगा। श्री धनजी राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन सहसवान का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान उपरोक्त जानकारी दी।

Img-20240805-wa0509

इससे पूर्व श्री धन जी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं अजय कुमार सिंह के साथ खंडहर रूपी सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन का भ्रमण किया तथा जानकारी हासिल की श्री धनजी ने बताया की शासन द्वारा सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।तथा कार्यदाई संस्था भी तय कर ली गई है।कार्यदाई संस्था दो माह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए सुविधा शौचालय जलपान कैंटीन चाहरदीवारी के अलावा भवन का सभी कार्य पूर्ण कर लेगी।तत्पश्चात स्टेशन से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली हरिद्वार आगरा प्रयागराज मथुरा आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Leave a Comment