अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OnePlus 15 Review 2026 :  2026 में आ रहे हैं ये सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

On: December 27, 2025 7:41 PM
Follow Us:
OnePlus 15 Review 2026
---Advertisement---

OnePlus 15 Review 2026 : OnePlus ने इस साल कई फ्लैगशिप और मिड बजट फोन भारतीय बाजार में पेश किए हैं। कंपनी ने साल की शुरुआत में OnePlus 13 पेश किया था और आखिर में OnePlus 15 उतार दिया है। आम तौर पर कंपनी एक ही साल में दो फ्लैगशिप फोन नहीं पेश करती है। OnePlus 15 भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश होने वाला पहला डिवाइस है। फोन का डिजाइन OnePlus 13s की तरह ही है। इसके बैक पैनल में स्क्वॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह फोन हमने कुछ समय के लिए यूज किया है।

OnePlus 15: डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus 15 का मेन USP इसका डिजाइन है। यह देखने में काफी हद तक iPhone की तरह लगता है। कंपनी ने इसे OnePlus 13s की तरह की नए डिजाइन एलिमेंट के साथ पेश किया है। OnePlus 13 के मुकाबले इसका डिजाइन बेहतर लग रहा है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। फोन का कैमरा मॉड्यूल स्क्वॉयर शेप में है। इस फ्लैगशिप फोन के चारों ओर एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। फोन के बाईं ओर अलर्ट स्लाइडर की जगह नया मल्टी-फंक्शन बटन Plus Key दिया गया है। इस बटन का इस्तेमाल आप कैमरा से लेकर स्क्रीनशॉट लेने तक के लिए कर सकते हैं। वहीं, दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के अलावा एक पावर बटन मिलेगा।

वनप्लस 15 रिव्यू
OnePlus के इस फोन का वजन 215 ग्राम है। फोन का वजन इतना है कि आप इसका इस्तेमाल सिंगल हैंड ऑपरेशन के लिए कर सकते हैं यानी एक हाथ से इस फोन को आप आसानी से यूज कर सकते हैं। OnePlus 15 में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, सिम कार्ड स्लॉट और USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। इस फोन का डिजाइन मुझे काफी पसंद आया है। इसका लुक और फील भी अच्छा है। कंपनी ने फोन के साथ सॉफ्ट सिलिकॉन कवर भी दिया है।

इस फोन में कंपनी ने 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन का डिस्प्ले काफी अट्रैक्टिव है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में सुपरफास्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलता है। फोन का डिस्प्ले हमें यूज करने में काफी अच्छा लगा है। फोन पर मूवी या क्रिकेट मैच देखते समय आपको नेचुरल कलर एक्सपीरियंस होगा। फोन का डिस्प्ले काफी स्मूद है और आसानी से आप मल्टीपल ऐप्स को ओपन और क्लोज कर सकते हैं।

OnePlus 15: परफॉर्मेंस
वनप्लस के इस प्रीमियम फोन में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम दिया गया है। इसके साथ 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। हमने इस फोन का 12GB RAM और 256GB वाला वेरिएंट यूज किया है। फोन की रैम को वर्चुअली 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने डेडिकेटेड WiFi चिप दिया है, जिसकी मदद से इसे वाई-फाई के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें WiFi 7 का सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus 15 Review

मल्टी टास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए वनप्लस का यह फोन काफी अच्छा है। हमने इस फोन में एक साथ कई ऐप्स ओपन करके देखे। साथ ही, इसमें गेमिंग का भी हमें अच्छा एक्सपीरियंस मिला है। परफॉर्मेंस के मामले में यह Samsung, Apple, और Google के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

OnePlus 15 में कंपनी ने 7,300mAh की बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में करीब 50 मिनट का समय लगता है। वहीं, फोन की बैटरी नॉर्मल यूज करने पर 35 से 40 घंटे तक का बैकअप दे देती है। हैवी यूज में भी आप इसे सिंगल चार्ज में दिन भर इस्तेमाल कर सकते हैं। वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। फोन में Google Gemini पर बेस्ड OnePlus AI फीचर मिलेगा।

OnePlus 15: कैमरा
OnePlus 15 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह कैमरा 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इस फोन में 50MP का एक ओमनीविजन कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिक इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर से लैस है, जिसकी वजह से आप इससे अच्छी वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!