अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..

On: November 1, 2025 1:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..

बदायूं।न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।बिजली विभाग से जुड़ी एक निजी कंपनी के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज निवासी उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) सोहेल अनवर ने बताया कि यूनिवर्सल एमईपी कंपनी को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से विद्युतीकरण कार्य मिला था। कंपनी ने बदायूं सहित आसपास के जिलों में लाइन निर्माण के लिए ठेकेदारों को सामग्री उपलब्ध कराई थी

बातया कि आरिफपुर नवादा स्थित कंपनी के गोदाम से जिले में कार्य के लिए मैसर्स सिंह इंटरप्राइजेज के ठेकेदार सत्यम सिंह और मैसर्स विशेष कुमार कॉन्ट्रेक्टर के ठेकेदार विशेष कुमार को विद्युत सामग्री दी गई थी।आरोप है कि दोनों ठेकेदारों ने यह कहकर माल उठाया कि कार्य पूरा होने के बाद पुराना सामान लौटाएंगे, परंतु उन्होंने काम अधूरा छोड़ दिया और कोई सामग्री वापस नहीं की।

कंपनी के अनुसार, सत्यम सिंह ने करीब 7,90,035 रुपये के नए और 5,45,691 रुपये के पुराने सामान का गबन किया, जबकि विशेष कुमार ने 6,57,860 रुपये के नए और 4,42,047 रुपये के पुराने विद्युत सामान का गबन कर लिया। नोटिस भेजने के बावजूद भी कोई जवाब नहीं दिया। मामले की शिकायत थाने और एसएसपी कार्यालय में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। तब कंपनी के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज ने न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!