अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जल्द ही जारी होगा NTPC CBT का रिजल्ट, यहां rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

On: August 21, 2025 11:33 AM
Follow Us:
NTPC CBT
---Advertisement---

नई दिल्ली: NTPC CBT : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC Result 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, NTPC Result 2025 का रिजल्ट आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना अनिवार्य होगा।

RRB NTPC Exam : आरआरबी जल्द करेगा एनटीपीसी का एग्जाम डेट घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

 

ऐसे कर सकेंगे NTPC CBT रिजल्ट डाउनलोड

आरआरबी NTPC CBT भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

-रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
-इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
-अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
-इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस डेट को हुई थी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC CBT परीक्षा का आयोजन 05 जून से 24 जून के बीच किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीबीटी मोड में आयोजित कराई गई थी। बता दें, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए उम्मीदवारों को चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!