अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अब वाहनों पर जाति लिखाने वालों पर होगी कार्रवाई,

On: September 24, 2025 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अब वाहनों पर जाति लिखाने वालों पर होगी कार्रवाई,

बरेली रेंज के चारों जिले में बृहस्पतिवार से चलेगा विशेष अभियान, डीआईजी ने दिए निर्देश

वाहनों के नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखवाने वालों पर अब कार्रवाई होगी।बरेली रेंज के चारों जिले में बृहस्पतिवार से अभियान चलाया जाएगा।इस संबंध में डीआईजी ने चारों जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं। 

कई वाहनों या उसकी नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखकर या कोई चिह्न बनाकर लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। अब ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने रेंज के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में बृहस्पतिवार से अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा है कि किसी भी निजी और सरकारी वाहन पर जातिसूचक नाम या चिह्न नहीं दिखना चाहिए।इस बारे में चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।पुलिस द्धारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है।तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी लगाया जाएगा।सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।लोगों का जागरूक किया जा रहा है।कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है।इसके अलावा थानों में लगे नोटिस बोर्ड और रिकॉर्ड में भी जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रमुख सचिव और डीजीपी के आदेश से यह व्यवस्था लागू की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!