अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Noida के सेक्टर-18 स्थित कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, कई लोग घायल, 3 गंभीर

On: April 1, 2025 7:10 PM
Follow Us:
Noida
---Advertisement---

नोएडा। उत्तर प्रदेश के Noida के सेक्टर-18 स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस भयावह घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें लोग खिड़कियों से निकलकर रस्सियों के सहारे नीचे उतरते हुए दिखाई दिए।

Noida को जल्द मिलेगी 9 नई पुलिस चौकियों की सौगात, जिले में 14 पिंक बूथ है संचालित

जानकारी के अनुसार, Noida सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट स्थित कृष्णा आपरा प्लाजा नामक एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक शोरूम से शुरू हुई और तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग से घबराकर कई लोग छत की ओर भागे, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे उतरने की कोशिश की।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर Noida फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकलकर्मी पूरी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश करने में जुट गए। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Noida घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस घटना में सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों और धुएं के कारण लोगों में दहशत फैल गई थी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस हादसे पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम आग बुझाने के साथ-साथ नुकसान का भी आकलन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!