अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा : Nitish Kumar

On: February 24, 2025 6:57 PM
Follow Us:
Nitish Kumar
---Advertisement---

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने भागलपुर में आयोजित पीएम किसान सम्मान समारोह में सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है तथा बिहार के विकास में सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के किसानों को खुशियों की सौगात देते हुए पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किश्त जारी की। इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा भी कई योजनाओं की सौगात मिली।

 

Nitish Kumar ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 में हमलोग सत्ता में आए

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 में हमलोग सत्ता में आए थे। उसके पहले बिहार की क्या हालत थी। शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था और समाज में काफी विवाद होता था।

हिंदू, मुसलमान में भी झगड़ा होता था, तब बिहार के 28 हजार करोड़ रुपये थे, लेकिन आज यह तीन लाख करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने केंद्रीय बजट की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता, प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार को पिछले केंद्रीय बजट में भी काफी कुछ दिया गया था।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। इसमें बिहार के 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा शुरू से कृषि पर जोर देने का लक्ष्य रहा है। बिहार में रोडमैप बनाकर कृषि के विकास के लिए काम किया गया। यह मैप लागू करने से कृषि का विकास हुआ है। इसके अलावा दूध, अंडा और मछली का उत्पादन भी बढ़ा है। पहले हम मछली दूसरे राज्यों से मंगवाते थे और अब हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। उन्होंने बिहार आने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Nitish Kumar की नजर दिल्ली पर, छह विधानसभा सीटों पर जदयू लड़ सकता हैं चुनाव

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!