शिवमोगा (कर्नाटक)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने आज कर्नाटक में सिंगडूर ब्रिज का उद्घाटन किया है। यह देश का दूसरा सबसे लंबा केबल आधारित ब्रिज है। सिंगडूर ब्रिज के इस उद्घाटन समारोह में कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने हिस्सा लिया। मगर, आश्चर्य की बात यह थी कि कर्नाटक कैबिनेट का कोई भी मंत्री इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच जमीन के नीचे बनेगी टनल रोड- Nitin Gadkari
सागर तालुक में शरवती बैकवाटर पर बना सिंगडूर ब्रिज अंबारागोडलु और कलासावल्ली को आपस में जोड़ता है। यह पुल 472 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
Nitin Gadkari उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और वरिष्ठ बीजेपी नेता बी एस येदियुरप्पा समेत कई लोग मौजूद रहे
दरअसल सिंगडूर चौदेश्वरी मंदिर के लिए मशहूर है। ऐसे में सिंगडूर ब्रिज बनने के बाद आसपास के गांवों से सागर जाना आसान हो गया है। अब श्रद्धालु आसानी से इस मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज इसका उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और वरिष्ठ बीजेपी नेता बी एस येदियुरप्पा समेत कई लोग मौजूद रहे।

