अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच जमीन के नीचे बनेगी टनल रोड- Nitin Gadkari

On: July 8, 2025 11:14 AM
Follow Us:
Nitin Gadkari
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक, ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि सरकार दिल्ली से गुरुग्राम तक एक सुरंग (टनल) सड़क बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे एक घंटे का सफर घटकर महज 15 मिनट का रह जाएगा।

Union Minister Nitin Gadkari ने झारखंड में रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया

 

Nitin Gadkari ने बताया कि यह प्रस्तावित टनल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से शुरू होकर सीधे गुरुग्राम तक जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने में यात्रियों का बहुत समय बर्बाद होता है, और यह टनल इसी समस्या का एक स्थायी समाधान होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ-साथ दिल्ली-गुरुग्राम के व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम करना है।

योजना पर अध्ययन शुरू, जल्द काम की उम्मीद Nitin Gadkari

इस बहुप्रतीक्षित योजना की स्थिति पर जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि इस पर अध्ययन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन मंत्रालय के पास दिल्ली के लिए 30 से 40 हजार करोड़ रुपये का बजट है, जिसका उपयोग इस तरह की परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!