नागपुर। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। इस सेक्टर में जापान को पछाड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने रविवार को यह बात कही।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में लोगों को जल्द मिलेगी राहत: Nitin Gadkari
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि भारत ने ऑटोमोबाइल उद्योग में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले जब वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान पर था। आज यह उद्योग 23 लाख करोड़ रुपए का हो गया है और भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
Nitin Gadkari उनका विभाग परिवहन का है, इसलिए ऑटोमोबाइल उद्योग उनके दायित्व में आता है
गडकरी ने कहा कि उनका विभाग परिवहन का है, इसलिए ऑटोमोबाइल उद्योग उनके दायित्व में आता है। उन्होंने कहा, “जब मैं 11 साल पहले 2014 में मंत्री बना, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और हम सातवें नंबर पर थे। आज इस उद्योग का आकार 23 लाख करोड़ रुपए हो गया है, और हमने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर अमेरिका (78 लाख करोड़ रुपए) और दूसरे स्थान पर चीन (49 लाख करोड़ रुपए) का ऑटोमोबाइल उद्योग है।

