अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

New Delhi रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक

On: February 17, 2025 4:36 PM
Follow Us:
New Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली: New Delhiरेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भगदड़ के बाद से NDLS पर किसी भी प्लेटफॉर्म टिकट को जारी नहीं किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों को तैनात किया है। ये अधिकारी पहले से NDLS में कार्य कर चुके हैं, जिनमें से कुछ नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन में SHO के पद पर भी रहे हैं।

New Delhi रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला, रेलवे ने गठित की 2 सदस्यीय जांच टीम

 

 

 

 

 

 

 

 

शनिवार रात को New Delhi रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी

गौर हो कि शनिवार रात को New Delhi रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी, जिसके बाद स्टेशन का हालात रोंगटे खड़े कर देने वाले थे। महाकुंभ की तैयारी में स्टेशन पर शाम चार बजे से ही यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी, जिनमें कुछ लोग अपने बच्चों को भी साथ लेकर आए थे। प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ का दबाव दिन-प्रतदिन बढ़ता जा रहा था।
इसी के साथ, सटे हुए प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लिए भी भारी भीड़ जमा हो गई थी। दोनों प्लेटफार्मों पर इतनी भीड़ हो गई थी कि पैरों के लिए जगह ही नहीं बची थी। ऐसा ही नहीं, घंटे भर में लगभग 1500 सामान्य टिकटों की बिक्री भी हो गई, जिससे पूरे प्लेटफॉर्म 13-14 पर भीड़ पहुंच गई थी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!