नई दिल्ली : NEET UG result 2025 के नतीजे आज घोषित होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार, 14 जून 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 4 मई, 2025 को भारत के 557 शहरों और 14 विदेशी शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित NEET UG परीक्षा दी।
NEET UG exam पैटर्न में बड़ा बदलाव, घटाया गया टाइम, हटाए गए ऑप्शनल प्रश्न
परिणाम NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा। नीट यूजी रिजल्ट के साथ नीट यूजी कट-ऑफ भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन होंगे।
NEET UG result 2025: यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
परिणाम देखने के लिए NTA द्वारा प्रबंधित प्राथमिक पोर्टल-neet.nta.nic.in
एनटीए की मुख्य साइट, जिस पर परिणाम भी उपलब्ध होंगे-nta.ac.in
इस सरकारी ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-Umang App
उम्मीदवार डिजिटल लॉकर के जरिए भी स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.-Digilocker
NEET UG result 2025: कैसे जांचें
आधिकारिक NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पिन दर्ज करें।
सभी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
आपको आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्कोरकार्ड को प्रिंट कर अपने पास रख लें।

