अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री योग्यता वाले युवा वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कर सकेंगे काम : Nayab Singh Saini

On: July 18, 2025 2:22 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Nayab Singh Saini ने कहा कि राज्य सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बनाने हेतु एक नई योजना ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ शुरू की है।

मात्र कला ही नहीं, मिट्टी के बर्तन बनाना भी प्रजापति समाज की कलात्मक सोच : Nayab Singh Saini

निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर सूचीबद्ध किया जाएगा।
Nayab Singh Saini हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 90-दिवसीय प्रशिक्षण के बाद युवाओं को एचईडब्ल्यूपी पर किया जाएगा सूचीबद्ध

Nayab Singh Saini ने निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना इंजीनियरिंग योग्यता प्राप्त युवाओं को अपने क्षेत्र में करियर के नए अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनके पेशेवर विकास को बढ़ावा मिलेगा और उद्यमशीलता के बेहतर रास्ते खुलेंगे।

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने योजना के तहत पात्र एवं इच्छुक इंजीनियरिंग युवाओं के पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल https://stt.itiharyana.gov.in लॉन्च किया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में निर्धारित 90-दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, युवा एचईडब्ल्यू पोर्टल पर सूचीबद्ध होने के लिए पात्र होंगे।

एचईडब्ल्यूपी पर ठेकेदारों के लिए सुगम पंजीकरण व्यवस्था करें सुनिश्चित Nayab Singh Saini

ठेकेदारों की पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए, नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि बाधा मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर ठेकेदार पंजीकरण के लिए एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) परिभाषित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एक बार अपेक्षित दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर दिए जाने के बाद, ठेकेदारों को आगे की प्रक्रिया के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!