अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विकसित भारत की दिशा में हरियाणा अग्रसर: Nayab Singh Saini

On: June 6, 2025 9:31 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पलवलवासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। साथ ही, 55 लाख रुपये की लागत से पलवल में इनडोर स्टेडियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा।

इसके अलावा, सेक्टर- 21 ट्रांसपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं जैसे पार्किंग, बरसाती पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति इत्यादि के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

देश को सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने आज पलवल में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए उपरोक्त घोषणाएं की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 15 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 24 करोड़ 71 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में 152 किलोमीटर की 75 सड़कें, जो अभी गारंटी पीरियड में हैं, संबंधित एजेंसियों के माध्यम से इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही, 37.5 किलोमीटर की 8 सड़कों की मरम्मत के लिए 37 करोड़ 57 लाख रुपये तथा 54.5 किलोमीटर लंबाई की 26 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ 18 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Nayab Singh Saini ने जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग के लिए 50 लाख रुपये तथा 5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

उन्होंने जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग के लिए 50 लाख रुपये तथा 5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जमीन उपलब्‍ध होने पर मुस्तफाबाद में 66 केवी और पलवल में लाइन पार क्षेत्र में 220 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। पलवल शहर में भूमि उपलब्‍ध होने पर विभागीय मानदंडों के अनुरूप दो नए स्कूल खोलने की भी घोषणा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!