चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर ‘‘ऑपरेशन’’ सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का हार्दिक आभार जताया।
योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं नागरिक: Nayab Singh Saini
विधायक दल की इस बैठक में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा सभी मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।
विधायक दल की बैठक में हरियाणा के अंदर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और संगठनात्मक की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों और विधायकों ने भी खुशी व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, विकास के क्षेत्र में हरियाणा को नंबर-1 बनाने के प्रति प्रतिबद्धता इस बैठक में जताई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्ताबूद किया और सरहद की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मजबूत इच्छा शक्ति और मजबूत नेतृत्व से संभव हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश भर में तिरंगा यात्राओ में उमड़े लोग देश भक्ति के जज्बा के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा गा रहे हैं।
Nayab Singh Saini हमारी डबल इंजन की सरकार का ध्येय जनहित में निर्णय और योजनाएं बनाकर उनको लागू करना है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता देश प्रथम की भावना से काम करते हैं। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश का तीन गुना गति से नॉन-स्टॉप विकास कराना है।
Nayab Singh Saini ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का ध्येय जनहित में निर्णय और योजनाएं बनाकर उनको लागू करना है, ताकि आम जन के कार्य आसानी से हो सके।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वादे किए हैं उन हर वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है। डा. पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो बिना थके और बिना रूके हरियाणा के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज की बैठक में संगठन की संरचना, तिरंगा यात्रा, ऑप्रेशन सिंदूर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वन नेशन, वन इलेक्शन के अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। हरियाणा में चल रहे भाजपा के सभी कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। श्री बड़ौली ने कहा कि संगठन और सरकार एकजुट होकर लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है।

