अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीएम नायब सैनी का पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला: दुष्यंत चौटाला के विधायक भी उसके खिलाफ, भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

On: August 11, 2024 2:40 PM
Follow Us:
नायब सैनी
---Advertisement---

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गत दिवस अंबाला लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया समेत अन्य नेताओं के साथ पंचकूला के रायपुररानी में आयोजित`विजय संकल्प रैली’ में पहुंचे. यहां उन्होंने दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला से गठबंधन टूटने के बाद लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला खुद के गिरेबान में झांकें कि उन्होंने क्या किया है क्या नहीं किया. दुष्यंत चौटाला के ही विधायक ने विधानसभा में किस तरह की बात उसके खिलाफ कही है.

 

 

 

 

पार्टी विधायकों ने ही लगाए भ्रष्टाचार के आरोप: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ‘दुष्यंत चौटाला को समझना चाहिए कि उनके विधायक जो उनकी पार्टी के सिंबल पर चुने गए. उनपर भ्रष्टाचार को लेकर जिस प्रकार भला-बुरा कह रहे हैं, उसे समझना चाहिए’. उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में यदि कोई अर्जी मिलती है तो जांच करवाई जाएगी.

 

 

 

भ्रष्टाचार करने पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता के आधार पर काम करती है. भले ही पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल रहे और अब वह बतौर मुखिया देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं है. जो कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

चुनाव में जीत का किया दावा: इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के कार्यक्रम होंगे.

 

 

 

 

 

राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री का निशाना: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के दावे पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 1970 में राहुल गांधी की दादी ने गरीबी हटाने की बात कही थी, लेकिन नहीं हटा पाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दादी से सीख लेनी चाहिए.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!