नयी दिल्ली: National Herald case में ईडी द्वारा कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम होने के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा फर्जी और झूठे मामलों के माध्यम से गांधी परिवार को निशाना बना रही है और कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है।
राजस्थान सरकार की घोषणा, International Women’s Day पर बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा
National Herald case रणनीति में बदलाव करें प्रधानमंत्री : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप पत्र दाखिल किए जाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके सलाहकार गलत सलाह दे रहे हैं और उन्हें अब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह भी ईडी के ‘निमंत्रण’ का इंतजार कर रही हैं।
तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही भाजपा : श्रीनेत
कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा देश के सामने मौजूद महत्वपूर्ण मुद्दों और अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए National Herald case में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। यहां पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मुख्यालय राजीव भवन में श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल आरोपपत्र विशुद्ध राजनीतिक षड़यंत्र है।
National Herald case भाजपा का ‘राजनीतिक प्रतिशोध’, कुछ हासिल नहीं होगा : मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की भावना से की गई कार्रवाई से कुछ हासिल नहीं होता। चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य तिवारी ने यहां पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को धन शोधन में शामिल बताकर उनकी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

