अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nainital : धनगढ़ी नाले के पास हादसा, दो शिक्षकों की मौत, चार लोग घायल

On: August 12, 2025 1:54 PM
Follow Us:
Nainital
---Advertisement---

Nainital । रामनगर से 22 किलोमीटर दूर धनगढ़ी नाले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Nainital से कैंची धाम तक की यात्रा होगी आसान, पर्यटन विभाग ने सरकार को भेजा रोपवे का प्रस्ताव

सड़क हादसा उस वक्त हुआ, जब Nainital धनगढ़ी नाले के पास कुछ लोग बरसाती नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बस ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक शिक्षक थे।

घायलों को रामनगर संयुक्त Nainital चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय धनगढ़ी नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में एक बस आई और सीधे इन लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई।

प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में से एक की पहचान सुरेंद्र सिंह पंवार (53 वर्ष) (पुत्र बिशन सिंह पंवार, निवासी गंगोत्री विहार, कानिया, रामनगर) और दूसरे की पहचान वीरेंद्र शर्मा (42 वर्ष) (पुत्र देवीदत्त शर्मा, निवासी मानिला विहार, चोरपानी, रामनगर) के रूप में हुई है।

हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन शिक्षक हैं। घायलों में सत्य प्रकाश, दीपक शाह, और सुनील राज शामिल हैं। वहीं, एक अन्य ललित पांडे घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Nainital हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

Nainital रामनगर की तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!