अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nainital से कैंची धाम तक की यात्रा होगी आसान, पर्यटन विभाग ने सरकार को भेजा रोपवे का प्रस्ताव

On: July 18, 2025 8:12 PM
Follow Us:
Nainital
---Advertisement---

नैनीताल । उत्तराखंड के Nainital आने वाले पर्यटकों और बाबा नीम करौली के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि नैनीताल से कैंची धाम की यात्रा जल्द ही रोपवे से हो सकेगी। जिला पर्यटन विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा है, जिसमें रूट, लागत, पर्यावरणीय प्रभाव और तकनीकी पहलू शामिल हैं।

Nainital में नाबालिग से दुष्कर्म मामला : सड़कों पर उतरे लोग, किया बंद का आह्वान

Nainital से कैंची धाम की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। पर्यटन सीजन या वार्षिक मेले के दौरान इस मार्ग पर भीड़ और जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में रोपवे परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी।

Nainital की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “नैनीताल से काठगोदाम तक रोपवे परियोजना पर पहले से ही विचार चल रहा है, इसकी डीपीआर तैयार है और यूटीडीबी के माध्यम से आगे की प्रक्रिया चल रही है। भवाली और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने के लिए एक और प्रस्ताव भेजा गया है। इसके पीछे का उद्देश्य यही है कि यहां जाने वाले श्रद्धालु या भक्त डेली विजिटर्स हैं और वह वहां रूकने के इरादे से नहीं जाते हैं, जिस वजह से इस रूट पर जाम की समस्या भी बढ़ जाती है।”

उन्होंने कहा, “हमने सरकार को रोपवे का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें नैनीताल से भवाली और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने के लिए परीक्षण करने का सुझाव दिया गया है।” होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रोपवे समय की मांग है।

Nainital होटल एसोसिएशन और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों की ओर से इस योजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी

सड़क पर जाम की समस्या के कारण सब कुछ ठप हो जाता है और इस तरह के हालात हमें कैंची धाम में भी दिखाई देते हैं। मुझे लगता है कि रोपवे के शुरू होने से जाम की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।”

बता दें कि Nainital होटल एसोसिएशन और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों की ओर से इस योजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी। परियोजना के तहत नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र से कैंची धाम तक सीधा रोपवे प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!