चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Naib Saini पिछले पिछले दो दिनों से दिल्ली में सक्रिय हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
पानी पर राजनीति न करे मान सरकार : CM Naib saini
शाम के समय मुख्यमंत्री Naib Saini भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले और उनके साथ सरकार व संगठन के विषयों पर बातचीत की।
Naib Saini सरकार व संगठन के विषयों पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में रहने वाले हैं तथा केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी नई दिल्ली के भारत मंडप में वैश्य समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रास्ते में दिल्ली सरकार का सचिवालय पड़ता है।
वहां उन्होंने करीब आधे घंटे रुककर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।
दिल्ली के उद्योग मंत्री मनिंदरजीत सिंह सिरसा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। बाद में नायब सैनी और रेखा गुप्ता अलग-अलग वैश्य समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गए।

