अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तेजी से पूरा हो रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, Mumbai में स्टेशन निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

On: April 22, 2025 6:54 PM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

मुंबई। Mumbai -अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुंबई में एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के लिए खुदाई का कार्य करीब पूरा हो चुका है और अब स्टील रीइन्फोर्समेंट का काम किया जा रहा है।

Mumbai: ड्रमकांड के बाद चर्चा में आया बैग, सास की हत्या कर बहू ने बैग में छिपाई लाश

Mumbai में स्थित बीकेसी बुलेट स्टेशन को जमीन से करीब 24 मीटर की गहराई पर बनाया जा रहा है। इस स्टेशन में प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस फ्लोर समेत तीन फ्लोर होंगे। स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म होंगे। प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर होगी, जिस पर आसानी से 16 कोच वाली बुलेट ट्रेन आ सकती है। यह अंडरग्राउंड बुलेट ट्रेन स्टेशन सड़क के साथ-साथ मेट्रो से भी जुड़ा होगा।

Mumbai-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लंबाई 508 किलोमीटर होगी। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से साझा ताजा अपडेट के मुताबिक, 18 अप्रैल तक बुलेट ट्रेन के 293 किलोमीटर ट्रैक पर वायाडक्ट निर्माण का काम पूरा हो चुका है। साथ ही, 320 किलोमीटर ट्रैक पर गर्डर कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है।

इसके अतिरिक्त, बुलेट ट्रेन रूट पर पड़ने वाली 14 नदियों पर पुलों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। एनएचएसआरसीएल ने बताया कि गुजरात में 143 किलोमीटर के ट्रैक बेड का कार्य किया जा चुका है। वहीं, वायाडक्ट पर नॉइज बैरियर लगाने को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है और अब तक तीन लाख के करीब नॉइज बैरियर लगाए जा चुके हैं।

Mumbai बुलेट ट्रेन स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है

इसके अलावा, सूरत-बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच 100 से अधिक ओएचई मास्ट लगाए जा चुके हैं, जो मेनलाइन वायाडक्ट के लगभग दो किलोमीटर हिस्से को कवर करते हैं। इससे पहले, एनएचएसआरसीएल ने बताया था कि गुजरात के बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और केवल फिनिशिंग का कार्य ही रह गया है। बिलिमोरा गुजरात के नवसारी जिले में एक नगर है, जो सूरत और मुंबई के बीच में स्थित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply