मुंबई : Mumbai में क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने एक होटल से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लॉरेंस विश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैंं और मुंबई में किसी बड़े उद्योगपति और अन्य व्यक्तियों पर हमले की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 देसी पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस और 2 सिम कार्ड बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि किस व्यक्ति पर हमले की साजिश रची जा रही थी।
कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस बार Mumbai में
गिरफ्तार Mumbai आरोपियों की पहचान विवेक कुमार गुप्ता, सुमित कुमार दिलावर, विकास दिनेश ठाकुर उर्फ विक्की, देवेन्द्र सक्सेना और श्रेयस यादव के रूप में हुई है। विवेक गुप्ता राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है, जबकि सुमित कुमार हरियाणा के सोनीपत से ताल्लुक रखता है। विकास उर्फ विक्की यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। वहीं देवेन्द्र सक्सेना मध्य प्रदेश के इंदौर का निवासी है और श्रेयस यादव बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।
Mumbai में किसी नामी बिजनेसमैन और अन्य लोगों पर हमला करने के लिए आए थे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। विकास ठाकुर उर्फ विक्की के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सेंधवा में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है। वहीं, सुमित कुमार दिलावर पर हरियाणा में हत्या के प्रयास, शारीरिक हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी Mumbai में किसी नामी बिजनेसमैन और अन्य लोगों पर हमला करने के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने इस बारे में जानकारी साझा नहीं की है कि उनका टारगेट कौन था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी हथियारों के साथ Mumbai में एक ठिकाने पर शरण लिए हुए थे और हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने होटल के आसपास की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।