नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा को कांग्रेस की ओर से इवेंट बताए जाने पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता Mukhtar Abbas Naqvi ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस यह स्वीकार नहीं कर पा रही है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत तेजी से विकास कर रहा है और लगातार आगे बढ़ रहा है।
राहुल गांधी के बयान पर भड़के Mukhtar Abbas Naqvi, कहा- वे अब हमारी सेना और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे
नकवी ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।
Mukhtar Abbas Naqvi ने बातचीत के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुंठित कटुता के कबाड़खाने में फंसी कांग्रेस पार्टी को न तो विदेश नीति समझ में आती है और न ही राष्ट्रहित। हमारी विदेश नीति राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतरता बनाए रखते हुए आगे बढ़ रही है और इसके लिए हमें उनसे अनुमोदन के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
ये वही लोग हैं, जिन्होंने अपने परिवार की प्राथमिकताओं के आधार पर विदेश नीति को आकार देने की कोशिश की। उनके लिए राष्ट्रहित महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा पर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जब किसी का दिमाग खराब हो जाता है, तो वह भ्रमित करने वाले सवाल उठाने लगता है और अनावश्यक अराजकता पैदा करता है।
Mukhtar Abbas Naqvi कुंठित कटुता के कबाड़खाने में फंसी कांग्रेस पार्टी को न तो विदेश नीति समझ में आती है और न ही राष्ट्रहित
यह स्पष्ट कर दूं कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक राजनीतिक दल के नहीं हैं, वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। वह हमेशा देश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

