अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MS DHONI CSK CHAMPION : CSK कप्तान धोनी ने कुछ इस तरह मनाया जीत का जश्न

On: May 30, 2023 1:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

CSK Champion IPL 2023 : चेन्नई आईपीएल के फाइनल मुकाबले को जीतकर पांचवीं बार चैंपियन बनी. पांचवी बात जीत हासिल होने पर कप्तान धोनी काफी खुश नज़र आये साथ ही साथ चेन्नई की जीत के बाद CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर जश्न मनाया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को गोद में उठा लिया. यह वीडियो आईपीएल ने ट्वीट किया है. इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए.

CSK ने 5 विकेट रहते हुए जीत लिया मैच

आपको बताते चले कि IPL 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया. गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई को बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया. CSK ने 5 विकेट रहते हुए मैच जीत लिया. टीम को जडेजा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी.

CSK

आईपीएल ने CSK जडेजा और धोनी का वीडियो किया ट्वीट

आपको बताते चले कि चेन्नई की जीत के बाद धोनी-जडेजा के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी जश्न के माहौल में खो गए. आईपीएल ने जडेजा और धोनी का वीडियो ट्वीट किया है. इसे खबर लिखने तक करीब 40 हजार लोग लाइक कर चुके थे. जबकि सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

ये भी पढ़े – सचिवालय

टीम ने किया अच्छा प्रदर्शन

हालाँकि फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर इस बात को जाहिर किया. फाइनल में CSK के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन बनाए. शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए. जडेजा ने 6 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए. अंबाती रायुडू ने 19 रनों का योगदान दिया. जबकि अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों की पारी खेली.

Read More : Viral Video: लड़की ने किया Belly Dance, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!