अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP के सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे 29वें IES-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

On: December 31, 2023 11:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

MP मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में होने वाले 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट 3 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर होगा। इसमें प्रदेश के मीडिया से जुड़े 400 से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी करेंगे।

MP News : र्नामेंट तीन ग्रुपों में खेला जाएगा

 

 

MP News

आपको बताते चले कि यह टूर्नामेंट तीन ग्रुपों में खेला जाएगा। इच्छुक टीमें 2 जनवरी तक अपनी एंट्री दे सकती हैं। दो जनवरी को ही ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा निकालने के बाद टूर्नामेंट में अन्य टीमों को मौका नहीं ​मिलेगा। टूर्नामेंट से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

MP News : इस वर्ष भी टी-20 फार्मेट में ही होगा

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टी-20 फार्मेट में ही होगा। टूर्नामेंट के लगभग 90 प्रतिशत मैच ओल्ड कैंपियन पर ही होंगे। सभी टीमों को आरएनटीयू या फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर भी एक-एक मैच खेलने का मौका मिलेगा।

MP News : इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

टूर्नामेंट का शुभारंभ इंदौर मीडिया और भोपाल मीडिया इलेवन के बीच मैत्री मैच से होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को हर साल की तरह एक लाख रुपए और उपविजेता को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

 

 

 

Samarindialower

 

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना की प्रगति और कार्यान्वयन

Pub

Oneplus का ये धांसू स्मार्टफोन लांच होते ही मचाएगा मार्किट में धमाल

OnePlus 12R

Bajaj की ज़बरदस्त बाइक दे रही कम कीमत में कमाल का माइलेज

Bajaj

 

Highest grossing films of 2023:2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, देखें किसने कितने करोड़ कमाए

Highest grossing films of 2023

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!