अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajasthan के झालावाड़ में सड़क दुर्घटना में मां बेटी की मौत

On: December 6, 2024 7:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Rajasthan के झालावाड़ जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 27 वर्षीय महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।कोटा जिले के बकानी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुजान सिंह के अनुसार, दुर्घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे भालता रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बारां जिले की टीना और उसकी बेटी चेतना के रूप में हुई है।

टीना के पिता राजेश और उसकी मां दुर्घटना में घायल हो गए, जबकि उसकी पांच वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गयी। उन्होंने बताया कि वे पांचों एक शादी समारोह में जा रहे थे, तभी राजेश ने चारे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की।सिंह ने बताया कि ऐसा करते समय उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण टीना और चेतना गिर गईं और ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया जबकि बाइक पर सवार अन्य तीन लोग दूसरी ओर जा गिरे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!