भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने ऑटो एक्सपो के अवलोकन के पश्चात शाम को दूसरे चरण में निवेशकों से वन टू वन भेंट की। इस क्रम में सबसे पहले एमपिन एनर्जी लिमिटेड के श्री पिनाकी भट्टाचार्य ने भेंट की।Mohan Yadav से आज शाम श्री यागी कोजी काउंसलेट जनरल ऑफ जापान ने भेंट की।
इस अवसर पर भारत और जापान के बीच परस्पर सहयोग पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हाल ही में की गई, अपनी जापान यात्रा को सुखद बताया। व्यवसाय के क्षेत्र में और जापान की तकनीक के उपयोग का लाभ लेने के संबंध में मुख्यमंत्री ने श्री कोजी से विचार-विमर्श किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और जापान में मध्य, व्यापार और उद्योग क्षेत्र में दो पक्षीय सहयोग में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Mohan Yadav ने उद्योगपतियों से की वन-टू-वन चर्चा
Mohan Yadav से फिल्म मेकर भारत भूषण ने भी अपने साथियों के साथ मुलाकात की
मुख्यमंत्री से थोलोन के सीईओ अविनाश वशिष्ठ ने भी मुलाकात की। डॉ यादव से टेलीपरफॉर्मेंस हैदराबाद के एम डी अफजल खान और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आशीष जौहरी ने भेंट कर निवेश से संबंधित प्रस्ताव पेश किए। मुख्यमंत्री से डी सी टी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनीश नाथानी ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव से फिल्म मेकर भारत भूषण ने भी अपने साथियों के साथ मुलाकात की।

