चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने Modi governmen की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला समिति का गठन कर दिया है।
Modi government ने किसानों को दी खुशखबरी, आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे का भी एलान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ‘‘मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर उनके नामों की घोषणा की है। शुक्रवार को इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सभी संगठनात्मक 27 जिला अनुसार नियुक्तियां की है।
Modi governmen के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ के कार्यक्रम का बंतो कटारिया को पंचकूला जिला की संयोजक नियुक्त किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने ‘‘मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ के कार्यक्रम का बंतो कटारिया को पंचकूला जिला की संयोजक नियुक्त किया है। वहीं अंबाला जिला के संयोजक असीम गोयल होंगे। यमुनानगर से घनश्यामदास अरोड़ा, कुरूक्षेत्र से धर्मबीर मिर्जापुर, कैथल से मुनीष कठवाड़, करनाल से अशोक सुखीजा, पानीपत से प्रमोद विज, सोनीपत से ललित बतरा, गोहाना से धर्मबीर नांदल को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

