अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि : Modi

On: May 26, 2025 4:04 PM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi ने देश में शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि होने और भारत के दुनिया के शीर्ष शहद निर्यातक देशों में शामिल होने का हवाला देते हुये रविवार को कहा कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है।

PM Modi कल वंदे भारत समेत दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है दोनों का रूट?

Modi ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में 20 मई को ‘वर्ल्ड बी डे’ मनाये जाने का उल्लेख करते हुये कहा,“ पिछले 11 वर्षों में, मधुमक्खी पालन में भारत में एक मधुर क्रांति हुई है। आज से 10-11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन एक साल में करीब 70-75 हज़ार टन होता था। आज यह बढ़कर करीब-करीब सवा-लाख टन के आसपास हो गया है। यानी शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।”

Modi ने कहा कि भारत शहद उत्पादन और निर्यात में दुनिया के अग्रणी देशों में आ चुका है। इस सकारात्मक प्रभाव में ‘राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन’ और ‘शहद मिशन’ की बड़ी भूमिका है। इसके तहत मधुमक्खी पालन से जुड़े हजारों किसानों को प्रशिक्षण दिया गया,उपकरण दिए गए, और बाजार तक उनकी सीधी पहुँच बनाई गई।

प्रधानमंत्री Modi ने कहा,“ ये बदलाव सिर्फ आंकड़ों में नहीं दिखता। ये गाँव की जमीन पर भी साफ नजर आता है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के आदिवासी किसानों ने ‘सोन हनी’ नाम से एक शुद्ध जैविक शहद ब्रांड बनाया है। आज वह ‘शहद जेम’ पोर्टल समेत अनेक ऑनलाइन पोर्टल पर बिक रहा है, यानी गाँव की मेहनत, अब ग्लोबल हो रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में हजारों महिलाएं और युवा अब शहद उद्यमी बन चुके हैं।”

Modi शहद की केवल मात्रा नहीं, उसकी शुद्धता पर भी काम हो रहा

उन्होंने कहा,“ अब शहद की केवल मात्रा नहीं, उसकी शुद्धता पर भी काम हो रहा है। कुछ स्टार्टअप अब एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकी से शहद की गुणवत्ता को प्रमाणित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगली बार जब भी शहद खरीदें तो इन शहद उद्यमियों द्वारा बनाए गए शहद को जरूर आजमाएं।

कोशिश करें कि किसी स्थानीय किसान से, किसी महिला उद्यमी से भी शहद खरीदें। क्योंकि उस हर बूंद में स्वाद ही नहीं, भारत की मेहनत और उम्मीदें घुली होती हैं। शहद की ये मिठास आत्मनिर्भर भारत का स्वाद है।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Leave a Reply