श्रीनगर । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा देश के संघीय ढांचे को कमजोर करती है। Mehbooba Mufti ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की यह सरकार दिन-प्रतिदिन भारत के संविधान को नष्ट कर रही है। भारत एक संघीय देश है, जिसका एक संघीय ढांचा है। एक देश, एक चुनाव की बात करके आप संघीय ढांचे को कमजोर कर रहे हैं।’’
एक साथ चुनाव कराने से देश का संघीय ढांचा कमजोर होगा :Mehbooba Mufti
On: December 14, 2024 7:34 PM

---Advertisement---
