अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी के फतेहपुर में मकबरा-मंदिर विवाद: Mayawati ने की शांति की अपील

On: August 12, 2025 7:25 PM
Follow Us:
Mayawati
---Advertisement---

फतेहपुर । Mayawati : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मकबरा और मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने सरकार से कड़ा रुख अपनाने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बिहार चुनाव से पहले हुयी हिंसक घटनाओं को संज्ञान में ले चुनाव आयोग: Mayawati

Mayawati ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा व मन्दिर होने को लेकर चल रहे विवाद/बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने देना चाहिये जिससे वहां साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाये तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले को ज़रूर गम्भीरता से ले तथा जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाये।”

फतेहपुर पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना कोतवाली नगर में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया, “विवादित मकबरा स्थल पर जबरदस्ती घुसने और तोड़फोड़ करने वाले 10 नामजद तथा 150 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।”

Mayawati सरकार इस मामले को ज़रूर गम्भीरता से ले तथा जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाये

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 191(3), 301, 196, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 की धारा 7, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 2 और 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!