नौहझील(Mathura)। दो ईंट भट्ठों पर पहचान छुपाकर काम कर रहे 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांच महीने से काम कर रहे थे। पूछताछ में स्वीकारा है कि 12 वर्ष पूर्व घुसपैठ के जरिए देश में दाखिल हुए थे और कई प्रदेशों में मजदूरी करते हुए यहां पहुंचे थे। बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
Mathura में महिला से दुष्कर्म के दोषी तांत्रिक को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक में Mathura एसएसपी श्लोक कुमार ने अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ जिले भर में सर्च आपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार दोपहर नौहझील थाना पुलिस ने जरैलिया सेऊपट्टी स्थित आरबीएस ईंट उद्योग एवं मोदी ईंट उद्योग खाजपुर पर सर्च आपरेशन चलाया। भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों की बातचीत पर शक हुआ। इनका कहना था कि वे बंगाल के रहने वाले हैं, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
12 वर्ष पहले दाखिल हुए थे देश में
स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची और 90 लोगों को जनता इंटर कॉलेज परिसर में लाया गया। यहां सीओ मांट गुंजन सिंह ने पुरुषों से अलग-अलग पूछताछ की तो सच सामने आ गया। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व देश में दाखिल हुए थे। यहां से पहले राजस्थान, हरियाणा और गाजियाबाद में अलग-अलग जगह काम कर रहे थे।
Mathura :पांच महीने से कर रहे थे काम
पांच महीने से ईंट भट्ठों पर काम कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया, पकड़े गए 90 बांग्लादेशियों में 35 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चे हैं। इन्हें लाने वाले ठेकेदार की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

