अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ : Masood Azhar का परिवार खत्म, बोला- काश मैं भी मर जाता

On: May 7, 2025 9:52 PM
Follow Us:
Masood Azhar
---Advertisement---

नई दिल्ली। Masood Azhar : भारत ने आतंक के गढ़ पाकिस्तान पर ऐसा प्रहार किया है, जिसकी गूंज सरहद पार तक सुनाई दे रही है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साझा ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया।

सार्वजनिक रूप से सामने आया Masood Azhar, भड़का भारत, पाकिस्तान से की कार्रवाई की मांग

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, Masood Azhar के घर पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की, जिसमें उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए। Masood Azhar का बयान : हमले के बाद बौखलाए मसूद अजहर ने कहा, “मेरे परिवार के 10 लोग इस हमले में मारे गए… काश मैं भी उनके साथ मर जाता।” भारत के इस हमले ने उसके आतंकी साम्राज्य की नींव हिला दी है।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सरकार और सेना सकते में हैं। मीडिया में मसूद अजहर के परिवार की मौत की खबर ने सनसनी फैला दी है। वहीं पाक सेना ने आधिकारिक रूप से अभी तक इस हमले पर कोई बयान नहीं दिया है। सेना सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल हैं, जो भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे।

Masood Azhar भारत के इस हमले ने उसके आतंकी साम्राज्य की नींव हिला दी

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘बालाकोट एयरस्ट्राइक’ के बाद अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की जवाबी नीति का तीसरा और सबसे तीव्र उदाहरण बन गया है। 25 मिनट के इस ऑपरेशन ने न केवल आतंकी नेटवर्क को हिला दिया, बल्कि यह संदेश भी दे दिया कि भारत अब केवल शब्दों में नहीं, एक्शन में भी जवाब देता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!