अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालीजन..

On: October 1, 2025 11:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालीजन..

अलापुर।थाना क्षेत्र के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान की पत्नी रिंकी (24) की सोमवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो विवाहिता का शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब थे। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सत्यपाल ने अपने बेटी रिंकी (24) की शादी 30 जनवरी 2020 में अलापुर के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान के साथ की थी।शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।पति व ससुराल वाले नकद रुपये देने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगे।रिंकी ने बेटे को जन्म दिया उसके बाद उसकी हालत खराब रहने लगी।चार दिन पहले पति ने परिवार के साथ मिलकर रिंकी के साथ मारपीट की।हालत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को सूचना दी, जिसपर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।अस्पताल में रिंकी का शव मिला जबकि पति समेत ससुराल के लोग मौके से भाग गए।परिवार के लोगों ने रिंकी को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।मायके पक्ष के लोग शव लेकर घर चले गए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!